फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज और टौणीदेवी में झमाझम बरसे मेघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के उपमंडल भोरंज और तहसील टौणीदेवी क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद मेघ झमाझम बरसे। इस दौरान हलकी ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवाओं और बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से निजात मिली। लेकिन, हमीरपुर जिला के अन्य उपमंडलों में बारिश नहीं हुई। यहां गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को हमीरपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। बीते एक हफ्ते से भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कें गर्म हैं इससे राहगीरों खासकार बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। सोमवार शाम को भोरंज में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। भोरंज के अशोक कुमार, प्रदीप ठाकुर, राहुल चौहान और पृथी सिंह ने बताया कि बारिश के कारण भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि यह बारिश मक्की की बिजाई के लिए नाकाफी है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि मक्की की बिजाई शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें