फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 जून को होगी जिला स्तरीय बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत जिलास्तरीय समिति की बैठक 3 जून को उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में होगी। उद्योग विभाग हमीरपुर के महाप्रबंधक विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत अभी तक 34 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री रोजगर सृजन योजना के तहत जिला उद्योग विभाग, खादी बोर्ड और खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से लगभग 30 से 35 आवेदन प्राप्त किए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से पूर्व में चलाई जा रही मुख्यमंत्री युवा आजीविका योजना को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में ही सम्मिलित कर दिया गया है। इसमें अब 18 से 45 वर्ष की आयु के स्त्री और पुरुष उद्यमी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही किसी भी विनिर्माण क्षेत्र या अधिसूचित सेवा क्षेत्र में अपना उद्योग लगा सकते हैं। इस योजना के तहत कुल 60 लाख तक के निवेश पर 40 लाख के उपकरण पर 25 से 30 फीसदी अनुदान उपलब्ध है। वहीं, उत्पादन में आने के बाद 40 लाख तक के ऋण पर 5 फीसदी का ब्याज अनुदान भी उद्योग को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें