फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 करोड़ रुपये से बनेंगे छात्रावास और पीजी ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज नेरी के मेधावी विद्यार्थी नवाजे
विज्ञापन

नौणी विवि के कुलपति डॉ. एचसी बतौर मुख्यातिथि पधारे
नेरी कॉलेज में 13 करोड़ रुपये से बनेंगे छात्रावास और पीजी ब्लॉक
सेल्फ फाइनेंस और जनरल से भरी जाएंगी 50-50 फीसदी सीटें
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। राजकीय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी हमीरपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी विवि नौणी जिला सोलन के कुलपति डॉ. एचसी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस सत्र से विवि के तहत 50 फीसदी सीटें जनरल से, 50 फीसदी सीटें सेल्फ फाइनेंस के तहत भरी जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को दाखिला प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रदेश सरकार से नेरी महाविद्यालय को 13 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हो गया है। इस राशि से महाविद्यालय में छात्रावास और पीजी भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने उद्यानिकी विवि को देश भर के 936 संस्थानों में 80वां स्थान हासिल करने पर संस्थान के समस्त प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। नेरी कॉलेज से जेआरएफ के लिए चयनित 25 विद्यार्थियों को सफलता के लिए बधाई दी। आउट स्टैंडिंग परफार्मर का ताज संध्या ठाकुर और लोकेश भनोट के सिर सजा। संध्या ठाकुर और असीम खान को स्टूडेंट ऑफ द एयर के अवार्ड से नवाजा गया। उद्यानिकी को ओवरऑल ट्रॉफी और वानिकी को स्पोर्ट्स में ओवरऑल ट्रॉफी से नवाजा गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डीन कॉलेज डॉ. पीसी शर्मा ने मुख्यातिथि को संस्थान की साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। अंत में डॉ. कमल ने समारोह में उपस्थित सभी विभूतियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें