नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के साथ लगते कूहना गांव में तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए नादौन अस्पताल लाया गया है। जहां घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर टांडा रेफर कर दिया गया है। कूहना गांव के रघुवीर सिंह (54) पुत्र घुंघर राम मिस्त्री का काम करता है। इस टक्कर से रघुवीर के कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। टेंपो चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भागने लगा लेकिन, टेंपो तेज गति के चलते कुछ ही दूरी पर चामुखा के पास पलट गया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर चालक मनिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इस संदर्भ में डा. बीएस राणा ने कहा कि घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर टांडा रेफर कर दिया गया है।