फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन बस अड्डा पर नहीं बन रहे स्मार्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस स्टैंड नादौन कार्यालय में दो माह से स्मार्ट कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। जिस वजह से सीनियर सिटीजन को स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की 75 वर्षीय कैरो देवी के अलावा राजेश कुमार, कश्मीर सिंह, तृप्ता देवी आदि ने बताया कि वह अपना स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए कई बार नादौन स्थित कार्यालय में गए लेकिन, वहां स्मार्ट कार्ड बनाने वाला कोई कर्मचारी न होने की वजह से उन्हें निराशा ही मिली। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि नादौन में स्मार्ट कार्ड बनाने की सुविधा शीघ्र बहाल की जाए ताकि, लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

इस कार्यालय में न केवल नादौन क्षेत्र के बल्कि जिला कांगड़ा के मझीण व पीर स्लूही क्षेत्र के लोग भी अपना स्मार्ट कार्ड बनवाते रहे हैं। अब नादौन में यह सुविधा बंद किए जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी के नादौन स्थित कार्यालय में जो बुकिंग क्लर्क था, उसे बस कंडक्टर लगा दिया है और यहां पर टिकट बुकिंग का कार्य निजी हाथों में सौंप दिया है। कार्यालय में अब कोई सरकारी कर्मचारी नहीं है। जिसके चलते एचआरटीसी के इस कार्यालय में लोग स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं। आरएम विवेक लखनपाल का कहना है कि कार्ड बनाने का कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है। नादौन में ऑनलाइन सुविधा नहीं है। इसलिए अब हमीरपुर में ही स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें