फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी सी हंसी....,पर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ऐम पब्लिक स्कूल हमीरपुर में भाग-2 का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में भाषा एवं संस्कृति विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक डा. रिषी राम वेद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि सहित स्कूल के चेयरमैन कालीदास, प्रधानाचार्य राजेश कौशल, उपप्रधानाचार्य शशि बाला और डीन अकादमिक संजीव विंजौला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन

कक्षा पहली के छात्रों ने इतनी सी हंसी, ये देश है वीर जवानों का... आदि गानों पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। कक्षा चौथी, छठी, आठवीं और दसवीं के छात्रों ने बंगाली नृत्य, क्लासिकल नृत्य, लघु नाटिकाएं आदि पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोंरी। प्रधानाचार्य राजेश कौशल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने छात्रों से कठिन मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने के प्रति प्रेरित किया। मुख्यातिथि सहित स्कूल प्रबंधक कमेटी ने वर्षभर में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ और छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें