भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंल के कस्बे लदरौर से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित बाड़ी चौक में एक बस और कार की टक्कर में कार सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
शुक्रवार सुबह एक निजी बस जाहू से हमीरपुर वाया पट्टा भोटा जा रही थी। इस दौरान हमीरपुर से जाहू की ओर जा रही कार की बाड़ी मोड़ के पास बस से टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। मामला भराड़ी पुलिस थाना जिला बिलासपुर में दर्ज हुआ है। वहीं मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस डा. अनिल वर्मा का कहना है कि दोनों घायलों का उपचार जारी है।