फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का सुक्षम निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर का वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण वीरवार को केंद्रीय विद्यालय गुरुग्राम संभाग की सहायक आयुक्त रमा रघुराम की अगुवाई में शिक्षा के क्षेत्र की विभिन्न विधाओं में कुशल प्राचार्यों के एक दल ने किया। निरीक्षण दल में प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय चंडी मंदिर क्रमांक-2 जुगल किशोर, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय योल कैंट गिरीश चंद, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स शिमला मोहित गुप्ता, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय बंगाणा एसडी लखनपाल, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय नलेटी राज कुमार, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय नादौन विनीता परशीरा तथा राजीव राणा मुख्याध्यापक केंद्रीय विद्यालय पालमपुर शामिल रहे। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियों से सभी अतिथियों को परिचित करवाया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान हर शिक्षक की कक्षा में निरीक्षण दल के सदस्यों ने जाकर पठन-पाठन गतिविधियों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया। निरीक्षण के बाद निरीक्षण दल के समस्त सदस्यों तथा शिक्षकों की एक मंत्रणा का आयोजन हुआ। जिसमें निरीक्षण दल के सदस्यों ने अपने मूल्यांकन टिप्पणियों के माध्यम से प्राचार्य वीरेंद्र सिंह एवं समस्त शिक्षकों की बेहतर शिक्षण कार्य के लिए प्रशंसा की एवं जहां आवश्यक समझा वहां अपने बहुमूल्य सुझावों के माध्यम से सभी को अवगत करवाया ताकि, भविष्य में विद्यालय और भी बेहतर परिणाम दे सकें। सहायक आयुक्त रमा रघुराम ने अपनी टिप्पणी में विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट संस्थान बताया एवं भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें