फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने बड़सर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने किया बड़सर कॉलेज का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

कॉलेज के कक्षा कमरों और शौचालयों की खस्ता हालत पर नाराजगी जताई
कॉलेज प्रबंधन को दिए सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को राजकीय महाविद्यालय बड़सर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज के कक्षा रूम से लेकर शौचालयों में गंदगी और टूटा हुआ सामान पाया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कालेज के शौचालयों की स्थिति दयनीय पाई गई। जहां पर नल तक टूटे हुए पाए गए। वहीं, शौचालयों में बदबू और गंदगी पाई गई। इस पर विधायक ने कॉलेज प्रशासन को परिसर में सफाई रखने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कॉलेज के छात्रों के साथ मिल कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने छात्रों से कॉलेज में सफाई रखने और कॉलेज की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिए कि कॉलेज में सफाई के साथ-साथ विद्या ग्रहण करने का माहौल बेहतर बनाया जाए। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य से कॉलेज की अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा की। इस संबंध में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि किसी शिक्षण संस्थान में ऐसी गंदगी नहीं देखी गई। कॉलेज प्रशासन को व्यवस्था में सुधार करने बारे कहा गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही दोबारा ऐसा औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें