फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत समिति सुजानपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव अब 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद बैठक में
विज्ञापन

नहीं पहुंचे भाजपा समर्पित बीडीसी सदस्य
सुजानपुर पंचायत समिति चुनाव टला, 24 को होगा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव
चार दिन पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव हुआ है पारित
15 बीडीसी सदस्यों में से 8 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को दिया है समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव अब 24 सितंबर को होंगे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को शनिवार को रखी गई बैठक में भाजपा से संबंधित 8 सदस्यों के न पहुंचने के कारण अब यह बैठक 24 सितंबर तक टाल दी गई है। भाजपा से संबंध रखने वाले 8 सदस्य, जिन्होंने वर्तमान चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, वे बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक में कांग्रेस से संबंध रखने वाले मात्र 7 सदस्य ही पहुंचे। कोरम पूरा होने के लिए 10 सदस्यों का बैठक में पहुंचना जरूरी था, लेकिन 7 सदस्यों के पहुंचने के चलते बैठक और चुनाव प्रक्रिया 24 सितंबर तक टाल दी गई है।
विज्ञापन

सुबह 11:00 बजे शुरू हुई इस बैठक में निवर्तमान चेयरमैन अनु कुमारी और वाइस चेयरमैन लेखराज ठाकुर के अलावा 7 सदस्य ही बैठक में पहुंचे। दो घंटे इंतजार करने के बावजूद बाकी 8 सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए एसडीएम शिव देव सिंह, बीडीओ मनीष सोनी और पंचायत इंस्पेक्टर बैठक में मौजूद थे। 11 सितंबर को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था। इस संबंध में बीडीओ सुजानपुर मनीष सोनी ने कहा कि बैठक में 8 बीडीसी सदस्यों के न पहुंचने के कारण चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि अगली बैठक 24 सितंबर को निर्धारित की गई है। इसमें 10 सदस्यों के बजाय 8 सदस्यों के पहुंचने पर भी कोरम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें