फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को दो छात्र संगठनों के बीच झड़प हो गई। छात्र संगठनों को शांत करने के लिए पुलिस को मौके पर कॉलेज बुलाना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया गया। आपसी समझौता करवाकर और आगे से दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी। छात्र संगठनों के बीच यह लड़ाई बाहरी व्यक्ति को लेकर शुरू हुई।
विज्ञापन

वीरवार को कॉलेज के अंदर बाहरी व्यक्ति को लेकर एबीवीपी संगठन ने एसएफआई के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इसके बाद गुस्साए एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने बदला लेते हुए शुक्रवार को एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। छात्र संगठनों को शांत करने के लिए पुलिस को बीच में आना पड़ा। पुलिस ने छात्र संगठनों को शांत करवाते हुए आपस में समझौता करवाया। इस संबंध में थाना प्रभारी हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि मामला दर्ज नहीं किया गया, दोनों छात्र संगठनों के बीच आपसी समझौता करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें