फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बस के दरवाजे से टकराकर डाक विभाग का कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी की बस के दरवाजे से टकराकर डाक विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया है। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धर्मवीर शर्मा पुत्र लाभ चंद गांव जिंदवीं डाकघर कड़ोहता तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह एचआरटीसी में बतौर चालक कार्यरत है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब यह मंडी-हमीरपुर रूट की बस को लेकर भोटा चौक हमीरपुर पहुंचा तो डाकघर हमीरपुर के कर्मचारी ठाकुर दास अगली खिड़की से डाक उतारकर डाकघर की तरफ जाने लगा तो उसी समय एक युवक प्रदीप कुमार पुत्र चैन सिंह निवासी कलसाई ने बस की पिछली खिड़की एकदम खोल दी। इस कारण खिड़की की टक्कर ठाकुर दास को लग गई और वह सड़क पर गिर गया। इससे उसके शरीर में चोटें आई हैं। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है के मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें