फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में रोमांचक मुकाबले हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर ब्लॉक में खेल महाकुंभ के बुधवार को रावमापा बाल के खेल मैदान में रोमांचक मुकाबले हुए। वालीबाल का मैच बल्ह और डुडान के मध्य करवाया गया। जिसमें डुडान विजयी रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत अणु के प्रधान सुरेंद्र मिन्हास और विशिष्ट अतिथि बल्ह पंचायत के प्रधान रघुवीर सिंह रहे। वहीं दूसरी ओर टौणी देवी ब्लॉक में बुधवार को बास्केटबाल स्पर्धा के 4 मैच खेले गए। इसमें गवारडू और डुडान बीच प्रथम मैच हुआ, जिसमें डुडान विजयी रहा।
विज्ञापन

दूसरा मैच टपरे-2 व बगवाड़ा-2 के बीच हुआ, जिसमें बगवाड़ा जीता। तीसरा मैच चाहड़ और टपरे के बीच हुआ, जिसमें अभी नतीजा आना बाकी है। चौथा मैच कैहरवीं और बारी के बीच हुआ। इस दौरान दोनों ब्लॉकों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं खेल को खेल की भावना से खेला। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया एवं आगामी मैचों के लिए और मेहनत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें