फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडू गांव में बंदरों का हमला, लेंटल से गिरी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत घंगोट के बडू गांव में बुधवार को महिला का बंदरों ने हमला कर दिया। हमले के बाद महिला लेंटल से गिर गई और गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को बड़सर अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर हमीरपुर रेफर कर दिया है। बडू गांव की निवासी रक्षा देवी (55) बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने घर के लेंटल पर काम कर रही थी कि अचानक बंदरों के एक झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। महिला बंदरों के हमले से बचने के लिए अफरा तफरी में छत से नीचे गिर गई। स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद पंचायत उपप्रधान राकेश कुमार ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन फोन करने के दो घंटे बाद भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई। इसके बाद गांव के लोगों ने महिला को निजी गाड़ी में बैठकार बड़सर अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया। बीडीसी सदस्य सुभाष रठौर का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। अब तो घर के अंदर से भी बंदर सामान उठाने लगे हैं। पहले तो बंदर फसलों को ही नुकसान पहुंचाते थे, लेकिन अब घर पर भी हमला बोल रहे है। इस संबंध में वन विभाग हमीरपुर की डीएफओ प्रीति भंडारी का कहना है कि उनके पास इस तरह की अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी मौके पर विभागीय कर्मचारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें