फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर करते पुलिस कर्मी को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। जिला कांगड़ा व हमीरपुर सीमा पर नादौन ब्यास पुल पर सैर कर रहे एक पुलिस कर्मचारी को रविवार रात एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे टांडा और बाद में पीजीआई रेफर कर दिया गया। बनगढ़ ऊना में कार्यरत रिपन सिंह निवासी गांव बेडली, भड़ोली कुटियारा ब्यास पुल पर सैर करते हुए अपने घर की ओर दोस्त के साथ जा रहा था। नादौन से ज्वालामुखी की ओर जा रही कार ने रिपन को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद कार पुल की रेलिंग से जा टकराई। घायल रिपन सिंह को तुरंत नादौन अस्पताल लाया गया। जहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया। परंतु उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बाद में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। रिपन के सिर व बाजू में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने बताया कि रिपन सिंह की हालत में कुछ सुधार हुआ है। ज्वालामुखी पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें