रंगस(हमीरपुर)। आईटीआई रैल में 11वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें समूह गायन में आईटीआई रैल ने प्रथम, आईटीआई भोरंज ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में आईटीआई हमीरपुर ने आईटीआई बणी को 2-1 से और आईटीआई भोरंज ने आईटीआई नादौन को 2-1 से पराजित किया। खो-खो के फाइनल मुकाबले में आईटीआई नादौन ने आईटीआई भोरंज को 19-4 से हराया। बैडमिंटन के हुए मुकाबलों में आईटीआई भोरंज ने आईटीआई हमीरपुर को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं आईटीआई नादौन ने आईटीआई सुजानपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।