बिझड़ी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत दंदवी में रविवार को बड़सर विस क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने गांव पपलोहल ब्राह्मणा में नवनिर्मित महिला मंडल भवन का उद्घाटन किया। यह भवन 2,25,000 रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। इस दौरान उनके साथ ऊषा लखनपाल, प्रधान ग्राम पंचायत कांता देवी, वार्ड सदस्य जगदीश चंद, महिला मंडल प्रधान धर्मी देवी, अनीता कालिया, मीरा कालिया, पवन कालिया, योगराज कालिया और देवराज आदि मौजूद रहे। इस भवन के लिए कैप्टन दया राम ने जगह दान दी है। इस मौके पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने दया राम को टोपी और शॉल पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिला मंडल को सामान खरीदने के लिए विधायक निधि से 50,000 रुपये देने की घोषणा की।