फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर मेडिकल कालेज में तैनात होंगे 103 डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को स्वास्थ्य तथा सुविधा में देशभर में मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा कारगर कदम भी उठाए जा रहे हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं तथा इसी सत्र से कक्षाएं भी आरंभ की जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज में 103 के करीब प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर तथा चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज खुलने से जोनल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को भी पूरा किया जा सकेगा। अनुराग ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर जिला में 1500 करोड़ की लागत से एम्स अस्पताल का निर्मित किया जाएगा। इसमें प्रतिवर्ष एमबीबीएस के लिए सौ तथा नर्सिंग के लिए पचास सीटें भरी जाएंगी। ऊना में पीजीआई की तर्ज पर पांच सौ करोड़ की लागत से अस्पताल निर्मित किया जाएगा। इसमें 173 चिकित्सक तथा 1300 के करीब पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी। ऊना में ही बीस करोड़ की लागत से मातृ-शिशु देखभाल केंद्र भी खोला जाएगा, ताकि महिलाओं तथा नवजात बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर, ऊना तथा बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तारीकरण से हिमाचल के लोगों को उपचार के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही प्रदेश में एमबीबीएस तथा नर्सिंग की पढ़ाई की सुविधा भी युवाओं को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें