फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार का आरोपी टीचर 3 मार्च तक रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। निजी महाविद्यालय में सेवारत दुराचार के आरोपी शिक्षक को हमीरपुर पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 3 मार्च तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर अपने ही कॉलेज की नाबालिग छात्रा से दुराचार का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर बीते शुक्रवार को प्रदेश भर के महाविद्यालयों में धरना प्रदर्शन और रोष रैलियां भी निकाली गई थीं। बीते सप्ताह आरोपी शिक्षक ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुराचार किया था। मामले का खुलासा वीरवार को तब हुआ जब पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी सहेलियों को दी। इसके बाद परिजनों और छात्रों ने शिक्षक की जमकर पिटाई भी की थी। वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने सेामवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे 3 मार्च तक ज्यूडिशिल रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें