फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक सोमवार को खिलाई गई। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत बच्चों को यह दवाई खिलाई गई। इसमें 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष के बच्चों को यह खुराक दी गई। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ सोमवार को जिलाधीश हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति ने शिशु मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल दवा खिला कर किया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे में बच्चों को जागरूक किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर सावित्री कटवाल ने कहा कि कृमि रोग से बचाव के लिए 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों के लिए देश भर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिससे नीमिया से बचाव संभव होगा। वहीं राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर की अध्यक्षता में बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गई। इसके अलावा त्रिशा पब्लिक स्कूल जोलसप्पड़, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, दिव्य आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोटा, लिलि फ्लावर सीनियर सेकेेंडरी स्कूल बाड़ी रंगस, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर, हीरानगर, आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, ऐम पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वी, ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नादौन, राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर, डीएवी स्कूल भड़ोली आदि स्कूलों समेत अन्य स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में यह दवा खिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें