टौणी देवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत ऊहल में वीरवार को तेंदुए का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर उसे जला दिया।
जानकारी के मुताबिक वीरवार को ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में एक तेंदुए को अचेत अवस्था में देखा। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को मृत पाया। उसे वन विभाग की टीम टौणी देवी वन विश्राम गृह लेकर आई। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद उसे जला दिया गया। टपरे पंचायत की प्रधान रजनीश चौहान के साथ ही वन विभाग के डा. राज कुमार, बीओ रवि चंद्र, राजेश, नरेंद्र, सुनील, बालम व पशु पालन विभाग के अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। तेंदुए की मौत का कारण निमोनिया बताया जा रहा है। यह लगभग सात फुट लंबा है तथा इसकी आयु ढाई वर्ष है।