हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय कार्यालय गुरुग्राम के अंतर्गत संचालित स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम 2017-18 में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। केवि संगठन गुरुग्राम के अंतर्गत आने वाले 57 विद्यालयों में केवि हमीरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम में श्रेष्ठता सिद्ध की है। एसएस रावत ने इस अवसर पर प्राचार्य वीरेंद्र सिंह एवं सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी है। वहीं केवि हमीरपुर के टीजीटी संस्कृत कांशी राम को स्काउट मास्टर के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गुरुग्राम संभाग में सत्र 2017-18 के दौरान मेरिट अवार्ड से नवाजा गया। प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने केवि हमीरपुर के स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को बधाई दी है।