फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन शो में प्रस्तुत किए विभिन्न देशों के परिधान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रधानाचार्य अकादमिक डॉ. हिमांशु शर्मा रहीं। अध्यापक शैली धीमान ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताया। अध्यापक शिल्पा एवं कक्षा नवमी की छात्रा देवांशी शर्मा ने कोरियन एवं इटैलियन मूल शब्दों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कक्षा छठी की छात्राओं ने विभिन्न वैश्विक परिधानों द्वारा अंतरराष्ट्रीय एकता एवं शांति का संदेश देते हुए फैशन शो में भाग लिया। कक्षा सातवीं की छात्राओं ने फिलीपिन, नवमी व दसवीं की छात्राओं ने जापानी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों की मुद्राओं एवं झंडों का जायजा लिया। जिनमें भारत, जापान, फिलीपिन, इंडोनेशिया, रूस, इजराइल, इग्लैंड, नाइजीरिया, भूटान, केनिया, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में शैली ठाकुर, संगीता ठाकुर, रजनी चौहान, अनिल चंदेल, सोनिका शर्मा, अशोक शर्मा, सुजान, रेणू, उमा, कुमारी जागृति एवं कुमारी रुचिका का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें