फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे बंद रही आधा दर्जन गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के गांव जड़ौत, चौकी, पखरोल सहित करीब आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति सोमवार रात नौ बजे से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक बाधित रही। बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूल व कार्यालयों को जाने वाले लोगों को बिजली न होने की वजह से देरी हुई। वहीं गृहिणियों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सोमवार दोपहर से हमीरपुर जिला में मूसलाधार बारिश के चलते पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। लेकिन गांव में बिजली न होने से हीटर, एसी व अन्य इलेक्ट्रिानिक उपकरण बंद रहे।
विज्ञापन

लोगों में रमेश, मदन, राम किशन, वेद प्रकाश, पंकज, किशोरी लाल, बलवीर चंद, प्यार चंद, लक्ष्मण दास आदि का कहना है कि जब भी हल्की बरसात होती है तो क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग कई बार बिजली बोर्ड से क्षेत्र की बिजली समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर चुके हैं। वहीं धनेटा क्षेत्र में भी दो दिन बिजली के कट लगते रहे। क्षेत्र में करीब दस से पंद्रह मिनट बाद बिजली का कट लग रहा था। जिस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली बोर्ड के एक्सईएन बीएल ठाकुर का कहना है कि बारिश की वजह से बिजली लाइनों में तकनीकी खराबी आ गई थी। लगातार हो रही बारिश से तारों की मरम्मत का कार्य प्रभावित हो रहा है। बारिश थमने के बाद समस्या का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें