युवाओं के लिए भाषण प्रतियोगिता कल
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के युवाओं के लिए दस दिसंबर को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। जिसका शीर्षक राष्ट्र निर्माण, देश भक्ति में युवाओं की भूमिका रहेगा। यह कार्यक्रम विकास खंड अधिकारी हमीरपुर के बैठक कक्ष में आयोजित किया जाएगा। जिसका समय सुबह दस बजे रहेगा। भाषण के लिए प्रतिभागी को 8 से 10 मिनट का समय दिया जाएगा। साथ ही प्रतिभागी को बिना नोटपैड और बिना किसी सहायता के भाषण देना होगा। जिला हमीरपुर के जो प्रतिभागी इस भाषण प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं या कार्यक्रम संबंधी कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वह नेहरू युवा केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। जिला नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक डॉ. लाल सिंह कहा कि जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी प्रथम स्थान पर रहेगा उसे पांच हजार रुपये, दूसरे स्थान के लिए दो हजार रुपये और तीसरे स्थान के लिए एक हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।