फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर चौगान में खुदाई करने का विरोध

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक चौगान में खुदाई को लेकर शहरवासी भड़क उठे हैं। सैनिक स्कूल प्रशासन द्वारा चौगान में फुटबाल मैदान की बाउंड्री के लिए चूने के स्थान पर ईंटें लगाई जा रही हैं। मौदान में ईंटें लगानेे के कारण इसकी सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। लोगों ने इस कार्य का विरोध किया है। वहीं, सुजानपुर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर इस कार्य को रुकवा दिया है।
विज्ञापन

इस चौगान में सैनिक स्कूल के छात्र फुटबाल खेलते हैं। फुटबाल मैदान बनाने के लिए चारों ओर खुदाई कर दी गई है और ईंटें लगवाई जा रही हैं। चौगान में इस कार्य का शहरवासियों सहित नगर परिषद अध्यक्ष रमन भटनागर और चौगान संघर्ष समिति के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने कड़ा विरोध किया है। चौगान में चल रहे कार्य के विरोध में शहरवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया। नगर परिषद के ईओ केएल ठाकुर और एसडीएम विजय धीमान मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के बाद काम को रुकवा दिया है। वहीं, लोगों का कहना है कि चौगान की सुंदरता से छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को चाहिए कि इस ऐतिहासिक स्थल को सहेज कर रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें