फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास और उद्घाटन, फिर भी नहीं मिली सीवरेज सुविधा

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा के बाशिंदों को सीवरेज योजना के शिलान्यास व उद्घाटन के बावजूद सीवरेज कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। कस्बा में अधिकतर परिवार सीवरेज कनेक्शन से वंचित हैं। पिछले माह प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस सीवरेज योजना का लोकार्पण किया है। कस्बा में सीवरेज योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 16 मार्च 2005 को किया था। इस सीवरेज योजना के लिए पांच करोड़ का बजट पास हुआ है। इसके साथ ही सीवरेज लाइन का निर्माण पांच वर्ष की अवधि में करना सुनिश्चित किया गया था, लेकिन शिलान्यास के 12 वर्ष बाद भी कस्बा के लोगों को सीवरेज की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

योजना के तहत दो ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है। जिसके तहत प्रथम जोन का ट्रीटमेंट प्लांट वार्ड नंबर दो और द्वितीय जोन का ट्रीटमेंट प्लांट वार्ड-4 में बनाया गया है। प्रथम जोन में 741 परिवारों को सीवरेज कनेक्शन दिए जाने थे, लेकिन वर्तमान समय तक केव 269 परिवारों को ही यह कनेक्शन दिए गए हैं। वहीं द्वितीय जोन में 645 परिवारों को कनेक्शन दिए जाने थे, लेकिन वर्तमान समय तक एक भी परिवार को कनेक्शन नहीं दिया गया है। 1386 में से 269 घरों को ही सीवरेज कनेक्शन दिए गए हैं। 1117 घर अभी तक कनेक्शन से वंचित हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस योजना का उद्घाटन पिछले माह कर गए। जिस कारण लोगों ने सरकार व विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। इस बारे में आईपीएच विभाग के एसडीओ विवेक ठाकुर का कहना है कि कनेक्शन जोड़ने का कार्य जोरों पर चलाया गया है। अभी तक इसके तहत साढ़े तीन लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि
स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस को शिलान्यास करके झूठी वाहवाही लूटने की आदत है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुजानपुर वासियों को करोड़ों रुपये की सौगातें दी हैं। चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में सीवरेज की सुविधा प्रदान की जाएगी। जो परिवार छूट गए हैं उन्हें शीघ्र सीवरेज सुविधा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


उद्घाटन के बाद भी के लोग सीवरेज कनेक्शन से वंचित : नप अध्यक्ष
नगर परिषद अध्यक्ष रमन भटनागर का कहना है कि उद्घाटन के बावजूद कस्बा के वार्डों के लोग सीवरेज कनेक्शन से वंचित हैं। जिस कारण लोगों में सरकार के प्रति रोष है। स्थानीय निवासी डॉ. प्रताप ठाकुर का कहना है कि इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों को सीवरेज कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। जिस कारण लोगों ने विभाग व सरकार प्रति रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब कस्बा के लोगों को यह सुविधा जल्द ही मिलनी चाहिए। राजेश कुमार ने कहा कि शिलान्यास के कई वर्ष बीत जाने के बाद लोकार्पण हो हो गया, लेकिन अभी तक कई परिवारों को सीवरेज सुविधा नहीं मिल पाई है। प्रशासन को इस बारे में शीघ्र उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें