बैंक की योजनाओं की दी जानकारी
भोटा(हमीरपुर)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित की शाखा उखली ने पांडवीं गांव में ग्रामीण स्तर पर स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक हितेंद्र ठाकुर ने ग्राम पंाडवीं के 70 ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं में किसान क्रेडिट कार्ड योजना, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व अन्य ऋण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सुरजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार, बलदेव राज, गोपी राम, शकुंतला देवी, कुसुम कुमारी, भोला देवी, संध्या रानी, कमलेश कुमारी, संजोगिता देवी, प्रवीण, संतोष, बीरो, सरीमा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।