कांगू (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला ठाणा धमड़ियाणा में मतदान के महत्व पर रैली का आयोजन स्कूल मुख्याध्यापक अशोक राज की अध्यक्षता में किया गया। जिसके तहत आसपास के गांवों में रैली के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान के बारे में प्रेरित किया गया। इस मौके पर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए नारे लगाए गए। मुख्याध्यापक अशोक राज ने बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने घरों तथा आसपड़ोस के सभी मतदाताओं को चुनाव में अपनी शत-प्रतिशत सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। इस मौके पर मंगला देवी, कंचन, स्वीटी, डिंपल राणा, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।