फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन

Fri, 18 Apr 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले समाप्त होने के बाद भी प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की ओर से प्रतिदिन लाखों की संख्या में राशि का दान किया जा रहा है। मंदिर में वीरवार को लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर सुखी जीवन की कामना की।
विज्ञापन


वीरवार के दिन मंदिर में हुई चढ़ावे की गणना में कुल 15,07,801 रुपये प्राप्त हुए। बहुमूल्य धातुओं में चांदी 33 ग्राम 390 मिलीग्राम चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बकरा चढ़ाने की भी प्रथा है। इसी प्रथा के चलते 58 बकरे बाबा को अर्पित किए गए जिनकी न्यास की ओर से खुली बोली लगाकर 1,93,700 रुपये बाबा के खजाने में जमा किए गए।
विज्ञापन




मंदिर में वीरवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।

-संदीप चंदेल, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें