फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बालयोगी की दर्शन

Mon, 03 Mar 2025 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

दिनभर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर, गेट से कीर्तन हाल तक लगीं रही कतारें
डेढ़ सप्ताह बाद शुरू हो जाएंगे चैत्र माह के मेले

संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र नवरात्र मेले शुरू होने में अभी कुछ ही समय बचा है और मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार के दिन काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। पिछले दो-तीन दिन मौसम खराब था, लेकिन रविवार को मौसम साफ होते ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में जयकारे के साथ श्रद्धालु लाइनों में दर्शनों के लिए आगे बढ़ते रहे। देर शाम तक मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं लगकर बालयोगी के दर्शन किए। दिनभर गेट से लेकर कीर्तन हाल में श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शनों के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चैत्र मास के मेले लगते हैं। ऐसे में मंदिर में श्रमदान और कार्यों को लेकर श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मेलों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शीश नवाते हैं। इस पूरे महीने के दौरान श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा चढ़ाते हैं। ऐसे में मंदिर में पंजाब सहित बाहरी राज्यों के श्रद्धालु कार्य करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

चैत्र नवरात्र मेलों के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। रविवार के दिन 15हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई।

-सूरम सिंह, अतिरिक्त मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें