फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नव वर्ष पर 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में नववर्ष पर 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। 31 दिसंबर को रात 12 बजे से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए। पौणाहारी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। दिन भर मंदिर में भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। 31 दिसंबर को रविवार के दिन ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इन श्रद्धालुओं ने नए साल रात 12 बजे के बाद नव वर्ष आगमन पर बाबा बालक नाथ मंदिर के पवित्र गुफा के दर्शन किए।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने लंगर भवन के प्रांगण में गायकों के साथ बाबा बालक नाथ की महिमा का गुणगान किया। रात 12 बजे से सुबह तक मंदिर में कतारें लगी रहीं और श्रद्धालुओं को भी काफी चहल पहल रही। इस संदर्भ में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने कहा कि नव वर्ष के आगमन पर मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। इंतजाम भी काफी अच्छे रहे। श्रद्धालुओं ने भी शांतिपूर्ण तरीके से बाबा बालक नाथ मंदिर के पवित्र गुफा के दर्शन किए। मंदिर ट्रस्ट की ओर से जिन कर्मचारियों को स्पेशल ड्यूटी के लिए लगाया गया था उनको भी वापस भेजा जा रहा है। साथ में पुलिस व होमगार्ड के जवान भी अपने-अपने स्थान की ओर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें