फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15 पॉजिटिव, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 15 मामले सामने आए हैं। आरटी-पीसीआर टेस्ट में 11 जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि बुधवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 942 सैंपल लिए गए। इनमें से केवल 4 पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव आए लोगों में गांव मोहीं की 31 वर्षीय महिला, बाड़ी क्षेत्र के गांव घराण का 45 वर्षीय व्यक्ति, कुठेड़ा क्षेत्र के गांव भाटी की 18 वर्षीय युवती और नादौन उपमंडल के गांव बरधियाड़ का 34 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से जान गंवाने वाले व्यक्ति का नियमों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें