फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक सवारों से साढ़े 15 किलोग्राम भुक्की और 12 ग्राम गांजा बरामद

विज्ञापन
नादौन में भुक्की व गांजे के साथ पकड़े ट्रक सवार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। पुलिस थाना नादौन के तहत पुलिस ने ट्रक सवार दो युवकों से 15.670 किलोग्राम भुक्की और 12 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। नादौन अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर नादौन सीमा पर शुक्रवार सुबह पुलिस ने नाका लगा रखा था। इसी दौरान अंब की तरफ से नादौन की ओर एक ट्रक आया। जिसे जांच के लिए रोका गया। निरीक्षण के दौरान जब पुलिस को संदेह हुआ तो ट्रक के अंदर गहन तलाशी ली गई।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर रखी 15 किलो 670 ग्राम भुक्की तथा 12 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में ट्रक में सवार एक युवक और चालक से पूछताछ की गई। पुलिस ने नशीले पदार्थ रखने के आरोप में शौकत अली निवासी ग्राम पन्याला रंगस तथा अमरोह क्षेत्र के चौक गांव निवासी अभय कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। नशे की सप्लाई व सेवन की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में यह नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें