हमीरपुर। जिला हमीरपुर में रविवार को 145 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 41, जबकि आरटी-पीसीआर में 104 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि जिला में रविवार को कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत हुई है।
जिसमें तीन महिलाएं, जबकि एक पुरुष शामिल है। जिला में कोरोना से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 146 पहुंच गया है। जिला में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामले 2805 हैं। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमित के 145 नए मामले सामने आए हैं।