फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के 1425 कामगारों को इस साल 5.51 करोड़ की सहायता

Sun, 20 Sep 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने इस वर्ष जिला हमीरपुर के 1425 कामगारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 5.51 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन

इसमें श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा और शादी, मकान निर्माण, पेंशन, मृत्यु और दिव्यांगता सहित विभिन्न मद शामिल हैं। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशभर के 4967 कामगारों को विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 20.61 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की।
इनमें हमीरपुर जिले के 1425 कामगार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 655 श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए 1.77 करोड़ रुपये और 581 श्रमिकों के बच्चों की शादी के लिए 2.75 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 16 श्रमिकों और नौ विधवा महिला श्रमिकों को मकान निर्माण के लिए कुल 31.80 लाख रुपये की सहायता दी गई। 13 श्रमिकों की मृत्यु पर उनके परिजनों को 32.60 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई।
वहीं, 125 श्रमिकों को वृद्धावस्था पेंशन के लिए 7.77 लाख रुपये, कन्याओं के जन्म पर 20.55 लाख रुपये, विशेष रूप से सक्षम 14 बच्चों के लिए 2.80 लाख रुपये, मातृत्व-पितृत्व सहायता के लिए 2.07 लाख रुपये, विधवा पेंशन के लिए 74,796 रुपये और दिव्यांगता पेंशन के लिए 25 हजार रुपये खर्च किए गए हैं।
18 से 60 वर्ष तक के श्रमिक करवा सकते हैं पंजीकरण
नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि निर्माण कार्यों में श्रमिक के रूप में कार्य करने वाले 18 से 60 वर्ष की आयु के लोग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवा सकते हैं। पात्र श्रमिकों तक सभी 14 योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में पंजीकृत कामगारों का सत्यापन और ई-केवाईसी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें