फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में लोक कलाकारों की कदर नहीं : रघुवंशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ‘मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी शंभूनाथ रे’..सुपरहिट गाने के गीतकार एवं बॉलीवुड गायक बाबा हंसराज रघुवंशी के गानों की हर तरफ धूम है। सोलन जिला के बाघा के रहने वाले रघुवंशी ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में हर सवाल के बिना किसी संकोच के जवाब दिए। उन्होंने यहां तक कहा कि हिमाचल में मंडी की शिवरात्रि, कुल्लू का दशहरा, हमीरपुर का हमीर उत्सव और अंतरराष्ट्रीय होली उत्सव समेत तमाम सरकारी कार्यक्रमों में नेताओं और अधिकारियों का अत्यधिक हस्तक्षेप और प्रभाव रहता है। जिसके चलते हिमाचली कलाकारों को उचित मंच नहीं मिलता। वे लोक कला को जीवित रखने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने प्रदेश में लोकगायकों की अनदेखी पर दुख प्रकट किया।
विज्ञापन

रघुवंशी ने कहा कि उन्होंने गाने की कला कहीं से नहीं सीखी। इसे भगवान महादेव का आशीर्वाद बताया। रघुवंशी का सबसे पहला गाना बाबा जी रिलीज हुआ था। इसके बाद ..गंगा किनारे, फकीरा, कसोल, परिंदा, डमरू वाले और मेरा भोला है भंडारी गाने को पांच लाख से अधिक लोग यू ट्यूब पर पसंद कर चुके हैं। वर्तमान में वह हिंदी बॉलीवुड फिल्म पल-पल दिल के पास में भी गाना गा रहे हैं, जो अगले महीने तक रिलीज होने वाली है। उनके साथ उपस्थित संगीत निर्देशक परमजीत पम्मी ने बताया कि हंसराज रघुवंशी खुद के लिखे गाने बिना किसी पूर्व तैयारी के आसानी से गा लेते हैं। इस मौके पर एपीएएस अकादमी की प्रबंध निदेशक शकुंतला शर्मा, प्रवीण शर्मा, सतपाल शर्मा, कानव शर्मा और नमन शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें