सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय होली मेले में पशुपालन विभाग की ओर से इस वर्ष भी होली मेले के तीसरे दिन डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बेहतरीन करतब दिखाने वाले कुत्तों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं उनके मालिकों को उनकी परवरिश के लिए बेहतरीन केयर किट और कैश प्राइज भी दिए जाएंगे। पशुपालन विभाग सुजानपुर में कार्यरत डॉ. हर्षा महाजन ने बताया कि 20 मार्च बुधवार को दोपहर 12 बजे मेला ग्राउंड में डॉग शो का आयोजन होगा। जिसमें 7 किस्मों के कुत्ते शामिल किए जाएंगे। सभी श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आकर्षक इनाम रखे गए हैं। इस डॉग शो का आकर्षण विशेष रूप से पहुंचने वाला पुलिस विभाग का कुत्ता सिंघम होगा। जिसे विशेष कैटागिरी के तहत बुलाया गया है और उसे अलग से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास प्रशिक्षित कुत्ते हैं, वह इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
---