फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल प्रबंधकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिला मुख्यालय के हमीर भवन में शनिवार को जिले के निजी स्कूल प्रबंधकों की एक अहम बैठक परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ हुई। इसमें स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा के लिए हाल ही में प्रदेश के राज्यपाल की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा स्कूल बसों में सीसीटीवी लगाने, वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने, स्कूल बसों में सवार होने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के नाम और संपर्क नंबर निकटतम पुलिस थानों में देने, स्कूल बसों में महिला अटेंडेंट की नियुक्ति आदि से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक में डीएसपी रेणु शर्मा और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें