हमीरपुर। प्रदेश एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हमीरपुर के चुनाव सोमवार को प्रांतीय प्रधान नील कमल गुप्ता की अध्यक्षता में हुए। चुनाव में राज्य स्तरीय पदाधिकारी और क्षेत्रीय प्रधान और सचिव उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकारिणी के गठन के साथ कंडक्टरों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। हमीरपुर कार्यकारिणी में सतीश कुमार को अध्यक्ष, गोपाल चंद और राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, प्यारे लाल को प्रधान, जसवीर पटियाल और मदन सिंह डोगरा को उपप्रधान, सुरेश कुमार और राजेश कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, विशाल धीमान, विनय कुमार और राजीव राणा को सचिव, बलवीर सिंह, नरेश कुमार, रविकांत और राहुल चौहान को सहसचिव, रवि कुमार, राजेंद्र कुमार और अमित कुमार को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, संदीप और रजनीश कुमार को प्रेस सचिव चुना गया।
जबकि डंडू राम, नीरज कुमार, राकेश कुमार और सुभाष चंद को संगठन सचिव, विशन दास, नरेश कुमार और रामलाल को सलाहकार, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, प्रीतम चंद और विनय कुमार को लेखा सचिव, राजकुमारी को कानूनी सलाहकार चुना गया। वहीं रमन सिंह, अरुण शर्मा, विकाश शर्मा, बचनेश, अनिल चौहान, राजेश कुमार, अनिल कुमार, जसवीर सिंह, विक्रम जीत, लक्की रणौत, बलवींद्र सिंह, मनीष चौधरी, राज कुमार, सतीश कुमार, सुरेंद्र डोगरा, सूरज प्रकाश, सुनील, प्यारे लाल, राजकुमार, हेमराज, अशोक कुमार और कर्मचंद सदस्य बनाए गए। इस मौके पर प्रांतीय प्रधान और राज्य महासचिव कृष्ण चंद ने कहा कि कंडक्टरों की समस्याओं के निवारण के लिए यूनियन ने 11 सूत्रीय मांगपत्र परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर को सौंप दिया है। यूनियन ने निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, मासिक वेतन सरकार द्वारा घोषित वित्तीय लाभ व सेवानिवृत्त पर सभी देय राशि का भुगतान बिजली बोर्ड की तर्ज पर एकमुश्त करने की मांग उठाई। इसके साथ प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे यात्री वाहनों मिनी बस, ट्रैक्स, जीप, टैक्सियों पर रोक लगाने और अनुबंध पर लगे परिचालकों को एक समान वेतन पंजाब रोडवेज की तर्ज पर देने की मांग उठाई।