फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेओए का परीक्षा परिणाम न निकलने से अभ्यर्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट पोस्ट कोड-556 की परीक्षा का परिणाम न निकाले जाने से गुस्साए प्रदेशभर के अभ्यर्थियों ने प्रदेश चयन आयोग कार्यालय हमीरपुर में पहुंचकर अध्यक्ष और सचिव से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने आयोग को चेताया है कि जल्द परिणाम घोषित नहीं किया गया तो वे आयोग के कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। इस मौके पर राहुल, सुशील, राज, राजीव, मीनाक्षी, कल्पना, पंकज, पंकू शर्मा, दीपक राणा, सीमा, सुशील चौहान, बाल ठाकुर आदि अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने कहा कि दो साल पहले जेओए के लिए आवेदन किया था लेकिन, इतना समय बीत जाने के बाद भी परिणाम नहीं निकाला गया है। इससे प्रदेशभर के हजारों अभ्यर्थियों में गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को पहले परिणाम निकालने के लिए कहा गया था लेकिन, अभी तक परिणाम नहीं निकाला गया है। इस कारण अब मजबूरन भूख हड़ताल के लिए बैठना पड़ेगा। परिणाम में देरी की वजह से वह दूसरी परीक्षाओं की तैयारी भी नहीं कर पा रहे हैं और सभी अभ्यर्थी मानसिक तौर पर प्रताड़ित हो रहे हैं। इस संबंध में आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि पहले सरकार से प्राप्त स्पष्टीकरण के अनुसार परीक्षा परिणाम तैयार किया गया था। मामला ट्रिब्यूनल और कोर्ट में जाने से परिणाम में देरी हुई है। अब उच्च न्यायालय में फैसला आरएंडपी के पक्ष में आने के बाद आयोग ने कमेटी गठित की है, जो जल्द ही भर्ती प्रक्रिया को आरएंडपी के अनुसार पूरा करने के लिए सुझाव देगी। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत ही आए हुए सुझावों के अनुसार परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें