फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, फसल की बर्बाद

विज्ञापन
बिझड़ी में खेतों में बिछी गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाहू/हमीरपुर। जिला हमीरपुर में मंगलवार रात को मूसलाधार बारिश हुई। इससे जिले के कई जगहों पर गेहूं की फसल खेतों में ही बिछ गई है। इसके अलावा बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। इसके अलावा जिले में बारिश से कोई नुकसान नहीं हुआ है। बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है, वहीं गेहूं की फसल तूफान और बारिश के कारण खेतों में ही बिछ गई। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप खिली रही। मनोह से टिक्कर भराईयां वाया भकेहड़ा सड़क पर बेहड़वीं जट्टां गांव के पास दो दिन से पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग को समस्या से अवगत करवाने पर भी पानी की निकासी नहीं की गई है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों विनोद कुमार, मोनू, अजय कुमार, पवन कुमार, राकेश, हुकम सिंह, बलवीर सिंह, पूर्व पंचायत प्रधान प्रमिला देवी, राजेश, किशोर, कुलवंत, संजीव कुमार, शशि, पम्मी, अजीत सहित अन्य का कहना है कि खुदाई की गई मिट्टी के ढेर सड़क के किनारे लगाए गए हैं। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों ने प्रशासन से समस्या समाधान की मांग की है। उधर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग भोरंज उप मंडल अमर सिंह भाटिया का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों को सड़क से पानी की निकासी निकालने के लिए जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें