फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाल्टी हमीरपुर रोड की खस्ता हालत पर अधिवक्ता ने दिया लीगल नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के अंतर्गत पड़ते हमीरपुर-नाल्टी सड़क की खस्ता हालत पर बैंक कॉलोनी हमीरपुर के निवासी अधिवक्ता नीलकमल शर्मा ने उपायुक्त हमीरपुर, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता हमीरपुर जोन और कार्यकारी अभियंता को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने विभाग को 15 दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। अधिवक्ता ने लीगल नोटिस में कहा है कि इस रोड की हालत काफी खराब है और पिछले एक डेढ़ साल से कोई देखभाल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर गड्ढे पड़े हुए हैं जिससे बारिश होने पर यह गड्ढे खड्ड का रूप धारण कर लेते हैं। नीलकमल का कहना है कि विभाग द्वारा इन गड्ढों को कई बार मिट्टी द्वारा भरा जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के प्रावधान के अनुसार देश के प्रत्येक नागरिक को ध्वनि एवं वायु प्रदूषण मुक्त वातावरण में रहने की आजादी व हक है। नीलकमल ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा के इस रोड को अगर शीघ्र ठीक नहीं किया गया तो वे कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें