फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने 14 दुकानदारों का सामान किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 14 दुकानदारों का सामान जब्त
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने की कार्रवाई
निरीक्षकों ने किए 46 औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिलेभर में 46 दुकानों का औचक निरीक्षण कर 14 दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया है। विभाग ने यह कार्रवाई जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बों में की है। इनमें से जिला मुख्यालय और बड़सर कस्बे में 14 दुकानदार डिफाल्टर पाए गए हैं। इन दुकानदारों ने अपनी दुकानों में रेट लिस्टें नहीं लगाई थीं। ये सभी दुकानदार सब्जी, फल और मछली के विक्रेता हैं। विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन डिफाल्टर दुकानदारों का 11.90 क्विंटल सामान जब्त किया है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सामान की कीमत करीब 26 हजार रुपये है। विभाग द्वारा इन डिफाल्टरों की जुर्माना राशि का निर्धारण जल्द किया जाएगा। शनिवार सुबह से ही जिले के विभिन्न कस्बों में विभाग के निरीक्षकों ने 46 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के निरीक्षकों ने 14 दुकानदारों को डिफाल्टर पाया। डिफाल्टरों की दुकान का सामान विभाग के निरीक्षकों ने जब्त कर लिया हैै। विभागीय अधिकारियों ने दुकानदारों को रेट लिस्टें लगाने की हिदायत दी है। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र कुमार धीमान का कहना है कि जिले के विभिन्न कस्बों में निरीक्षकों ने 46 दुकानों का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में उन्होंने स्वयं दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 14 दुकानदारों ने दुकान के बाहर रेट लिस्टें नहीं लगाई थीं। इस पर उन दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द विभाग की ओर से जुर्माना राशि का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें