फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी के ताल स्टेडियम में नववर्ष की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा के ताल स्टेडियम में मिशन संकल्प संस्था की ओर से मिशन आगाज कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सबसे पहले संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इसके बाद इलाके के विभिन्न स्कूलों, शिक्षण संस्थानों तथा कॉलेजों की 30 टीमों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें उन्होंने सामूहिक डांस, नाटियां, सामूहिक गीत, एकल डांस, ब्रेक डांस करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विधायक भी अपने आपको थिरकने से नहीं रोक पाए। उन्होंने भी प्रतिभागियों संग नाटी डाली। इस मौके पर विधायक ने कहा कि कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए ऐसे ही मंच की तलाश होती है। मिशन संकल्प संस्था के प्रबंधक रवि कुमार, रितु राज, भोला, विशाल, परम पटियाल और रिशु ने बताया कि नए साल के आगमन पर स्थानीय इलाके की प्रतिभाओं को उजागर करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यातिथि ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ओर से 11 हजार रुपये की राशि कार्यक्रम के आयोजकों को दी। पूर्व पंचायत प्रधान कृष्ण कुमार ने भी आयोजकों को 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर जिला महासचिव कांग्रेस पार्टी पवन कालिया, प्रधान बिझड़ी मीना कुमारी, प्रधान सौहारी धर्म सिंह, ओंकार दत्त, निक्का राम, देवेंद्र राणा, कैप्टन केवल कृष्ण, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें