फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहे कार्यों पर उखड़े उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
धीमी गति से चल रहे कार्यों पर उखड़े उपाध्यक्ष
विज्ञापन

पार्क का कार्य अधूरा, मंजूरी के बाद भी नहीं खरीदा वाहन
नगर परिषद की मासिक बैठक में शहर के विकास कार्यों पर चर्चा
वार्डों की साफ-सफाई तथा लाइटों का लगवाने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में मासिक बैठक अध्यक्ष सुलोचना देवी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नप के उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज, नगर परिषद के ईओ विनोद कुमार समेत 11 वार्डों के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैैठक में पिछले दो साल में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की गई। वार्डों की सफाई, स्ट्रीट लाइटें लगवाने, रास्तों का निर्माण आदि कई कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों द्वारा अपने-अपने वार्डों में किए गए कामों की जानकारी सबके सामने रखी गई।
नगर परिषद हमीरपुर के उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज ने कहा कि पिछले दो साल में किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बहुत से काम ऐसे हैं, जो नहीं हो पाए हैं पिछले दो सालों से कोई भी कार्य ठीक ढंग से नहीं हो पाया है। उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद हमीरपुर में सीलिंग ठीक करवाने का प्रस्ताव पारित हुआ था लेकिन वह काम अभी तक नहीं हो पाया है। नगर परिषद में स्थित शौचालयों की मरम्मत करने तथा एक गाड़ी लेने के लिए प्रस्ताव पास हुआ था, लेकिन इस पर कोई अमल हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 2 में पार्क का कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि सीवरेज को साफ करने की समस्या को दूर करना नगर परिषद का कार्य नहीं है। लोग सीवरेज को साफ करने के लिए आईपीएच विभाग से इस बारे में बात करें। उपाध्यक्ष का कहना है कि वार्डों की सफाई तथा डोर टू डोर सफाई करने में भी नगर परिषद अभी तक खरा नहीं उतर पाई है। बैठक में नगर परिषद की पार्षद रिता कुमारी, आशा कुमारी, वीना धीमान, रिता खन्ना, राजेश शर्मा, अश्वनी शर्मा, अनिल सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें