फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जीत का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के खेल मैदान में ढोल नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। वहीं इससे पहले मतगणना के परिणाम सुनने के लिए सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व राजनेताओं के समर्थक सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ही मैदान में जुटना शुरू हो गए। साढ़े सात बजे से आठ बजे तक करीब डेढ़ सौ लोग मैदान में थे। आठ बजे से नौ बजे के बीच मैदान में करीब पांच सौ लोग इकट्ठे हो गए। जैसे-जैसे धूप बढ़ती गई वैसे ही लोगों की संख्या बढ़ती गई। दोपहर तक दो हजार के करीब लोग मैदान में इकट्ठे हो गए। हालांकि सर्दी के मौसम में लोगों ने चुनावी परिणामों के बीच धूप सेंकने का नजारा भी लिया। दोपहर करीब एक बजे मैदान से पांच सौ लोग धीरे-धीरे बाहर चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद बस स्टैंड के बाहर ढाबों में लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। लोगों ने ढाबों में जाकर दोपहर का भोजन किया। वहीं ढाबा संचालकों का कहना है कि चुनावों के परिणाम होने के कारण सोमवार को उन्होंने पहले से अधिक खाना बनाया था। करीब तीन बजे तक लोगों का आना जाना लगा रहा। चार बजे के बाद मैदान में लोगों की संख्या करीब चार हजार हो गई। मैदान खचाखच भर गया। इसके बाद विभिन्न पार्टियों के समर्थकों ने अपने अपने नेताओं के नारे लगाना शुरू कर दिए। शाम के समय माहौल गरमा गया। इसके बाद चुनावी परिणाम आने तक लोग मैदान में खड़े रहे। हालांकि शाम के समय लोगों को ठंड का समाना करना पड़ा, लेकिन रिजल्ट के लिए उत्सुक लोग ठंड की परवाह किए बिना अपने स्थान पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें