फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर कालेज में किया अंबेडकर को याद

विज्ञापन
डाॅ. भीमराव अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को भारत रत्न डाॅ. भीमराव अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। महाविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उप प्राचार्य डाू. रीता शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अंबेडकर का जीवन अपने आप में एक मिसाल है। उनकी विद्वत्ता और दूरदर्शी सोच के चलते ही भारतीय संविधान बेजोड़ है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक प्रो. कृष्ण लाल ने अंबेडकर की जीवन परिचय और जीवन के अनछुए पहलुओं के बारे में छात्रों का अवगत करवाया। प्रो. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने से किस प्रकार व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। छात्रों ज्योति, किरण और राजीव ने अंबेडकर के जीवन और दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ. कुसुम शर्मा, प्रो. रविंद्र पाल, प्रो. जीसी राणा, प्रो. कल्पना चड्ढा, डॉ. संगीता सिंह, प्रो. बोविंद्र कटोच, प्रो. मुकुल, प्रो. शैली पारुल, प्रो. संजय, प्रो. रेणू सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें