फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मनमानी करने पर 10 निजी स्कूल बसों सहित 14 वाहनों के चालान

Wed, 10 Sep 2025 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच करती परिवहन विभाग की टीम। -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। यातायात नियमों की अवहेलना और निजी स्कूल बसों में मनमानी पर परिवहन विभाग ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने 10 निजी स्कूल बसों के साथ कुल 14 वाहनों के चालान काटे। विभाग ने साफ कहा है कि अब किसी भी वाहन चालक या स्कूल प्रशासन की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अंकुश शर्मा की टीम ने अणु कॉलेज, पक्का भरो, चबूतरा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर नाके लगाकर लगभग 60 वाहनों की सख्त जांच की। जांच में सामने आया कि कई स्कूल बसों में चालक और परिचालक वर्दी में नहीं थे, कुछ बसों में महिला अटेंडेंट की कमी थी और कुछ परिचालकों के पास वैध लाइसेंस तक नहीं था।
दो इलेक्ट्रिक ऑटो ने विभागीय निर्देशों के बावजूद रेट लिस्ट नहीं लगाई, जबकि लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके अलावा, दो दोपहिया वाहन चालकों को भी चालान किया गया और कई को कड़ी हिदायतें दी गईं। आरटीओ अंकुश शर्मा ने चेतावनी दी कि आगामी 15 दिनों तक सड़क सुरक्षा अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें