फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर की 14 पंचायतों को मिलेंगे कॉमन सर्विस सेंटर

Wed, 07 Jan 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की 14 पंचायतों के ग्रामीणों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कॉमन सर्विस सेंटरों की सुविधा मिलेगी। केंद्रों के निर्माण पर करीब 70 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
कार्य 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों के माध्यम से करवाया जा रहा है। कॉमन सर्विस सेंटरों के शुरू होने से ग्रामीणों को दस्तावेजों से जुड़े कार्यों के लिए अब दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जन्म प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, पेंशन से संबंधित आवेदन, आधार और अन्य डिजिटल सेवाएं गांव के पास ही उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

प्रत्येक पंचायत में बनने वाले कॉमन सर्विस सेंटर पर पांच लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 14 पंचायतों को मिलाकर 70 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पूर्व में कॉमन सर्विस सेंटरों के न होने से ग्रामीणों को दस्तावेज बनवाने या सुधार करवाने के लिए तहसील, ब्लॉक कार्यालय या जिला मुख्यालय जाना पड़ता था।
विज्ञापन

इससे न केवल समय बर्बाद होता था, बल्कि आने-जाने में पैसे भी खर्च होते थे, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब कॉमन सर्विस सेंटर खुलने के बाद यह सारी सेवाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी।
ग्रामीण अपने नजदीकी पंचायत भवन में बने केंद्र में जाकर आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें